{"_id":"597383ce4f1c1be5128b47a0","slug":"101500742606-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने पीयू को लगातार छठी बार मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने पीयू को लगातार छठी बार मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी जीतने पर कैप्टन खुश
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को की बधाई दी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को इंटर-यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लगातार छठी बार मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी अपने नाम करने पर बधाई दी है।
बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों ने पंजाब का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय ने 89635 अंक हासिल कर लगातार छठी बार यह सम्मान हासिल किया है। अब तक विश्वविद्यालय 10 बार इस गौरवमयी ट्राफी को हासिल कर चुकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मौजूदा खेल ढांचे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाने और खेलों को प्रोत्साहित करने के प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इससे उभरते खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को बखूबी दिखा सकेंगे। सीएम ने कहा कि पटियाला में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने का फैसला भी इसी दिशा की तरफ उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।