फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   10 mobile phones, SIM cards recovered from Patiala jail

Patiala News: पटियाला जेल में 10 मोबाइल समेत सिम व बैटरियां बरामद

Sun, 25 Aug 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
10 mobile phones, SIM cards recovered from Patiala jail
चार कैदियों व हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज, त्रिपड़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान के दौरान 10 मोबाइल फोन समेत सिम व बैटरियां बरामद किए गए। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने चार कैदियों व हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरबीर सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सेंट्रल जेल में कैदियों व हवालातियों की ओर से मोबाइलों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। कैदी केदार सिंह निवासी गांव पलवाग जिला चमेली उत्तराखंड हाल निवासी मोहाली की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 मोबाइल समेत बैटरी व सिम कार्ड के बरामद किया गया। बैरक नंबर 9-2 के शौचालयों की पिछली तरफ जमीन में दबा हुआ एक टच मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद हवालाती मनजीत सिंह निवासी मोहल्ला पठाणा वाला सन्नौर की शक के आधार पर तलाशी लेने पर 1 मोबाइल समेत बैटरी व सिम कार्ड बरामद किया गया। कैदी यादविंदर सिंह निवासी सुगंद विहार पखोवाल रोड तरनतारन, कैदी सुखपाल सिंह निवासी गांव टुरना (पटियाला) की तलाशी के दौरान आरोपियों के बिस्तर से एक मोबाइल समेत सिम व बैटरी बरामद किया गया। बैरक नंबर 6 की खिड़की से एक मोबाइल, चक्की नंबर 13 में से 1 मोबाइल समेत बैटरी व सिम बरामद किया गया। भट्ठा बैरक नंबर 1 में से एक मोबाइल समेत बैटरी बरामद किया गया। मुर्गी अहाते की पिछली तरफ जमीन में से भी एक मोबाइल बरामद किया गया। इसी तरह से हाता नंबर 7-8 की बैरक नंबर 7 की पिछली साइड जमीन में से एक मोबाइल मिला। बैरक नंबर 1 के शौचालय से भी एक मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed