{"_id":"ca6fe979164e05d95441c74fc393e045","slug":"world-cup-kabaddi-punjab-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान, सिएरा लियोन और इंग्लैंड ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान, सिएरा लियोन और इंग्लैंड ने जीते मैच
अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Wed, 04 Dec 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी विश्वकप के चार मैच गुरदासपुर के सरकारी कॉलेज के शहीद ले. शहीद नवदीप सिंह (अशोक चक्र) खेल मैदान में हुए। बुधवार को शाम को फ्लड लाइटों के बीच चार विदेशी टीमें भिड़ीं।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य संसदीय सचिव देसराज धुग्गा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। करीब 5:30 बजे पहला मैच स्काटलैंड और सिएरा लियोन (पूल बी.) के बीच में हुआ जिसमें सिएरा लियोन ने स्काटलैंड को 25-58 से हराया।
महिला वर्ग में दूसरा मैच इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच करीब सात बजे शुरू हुआ। इस मैच में इंग्लैंड ने मैक्सिको को 58-25 अंकों के अंतर से हरा दिया।
तीसरा मैच पाकिस्तान और डेनमार्क के बीच हुआ जिसमें पाकिस्तान ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क को 72-22 अंकों के अंतर से पराजित कर दिया।
इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच हुए मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संसदीय सचिव एवं गुरदासपुर हलके के विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने शिरकत की।
पाकिस्तान तथा डेनमार्क के बीच हुए मैच में मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू विशेष रूप से उपस्थित हुए।