{"_id":"da9a4483a3f0606a7d5e59b2f8a16886","slug":"women-flowers-welfare-society-holi-festival-saving-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने खेली फूलों की होली
पठानकोट ।
Updated Fri, 14 Mar 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुमन वेलफेयर सोसायटी की ओर से शुक्रवार को सैली रोड स्थित कार्यालय में चेयरमैन रंजना महाजन की अध्यक्षता में होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेविका बलविंद्र कौर विशेष रूप से उपस्थित हुईं। कार्यक्रम का आगाज रंजना महाजन ने सभी सदस्यों को तिलक लगाकर किया। इसके पश्चात सभी ने फूलों की होली खेली। इस दौरान संस्था की मुख्य सचिव अनीता आले ने कहा कि पंजाब का पानी स्तर गिर रहा है। केमिकल युक्त रंग त्वचा को खराब कर रहे हैं, इसलिए उनकी ओर से फूलों के साथ होली खेली गई है। इस मौके पर स्नेहपुरी, रीटा शर्मा, नीलम, मंजीत, अमरजीत, रेणू भगत, देवी रेहान व अन्य उपस्थित थे।
कल होली खेलेंगे व्यापारी
पठानकोट । व्यापार मंडल की ओर से प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में डल्होजी रोड स्थित कार्यालय में बैठक की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 16 मार्च को पठानकोट के गांधी चौक स्थित मेन बाजार में होली मनाने का निर्णय लिया गया। प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि होली का त्योहार रंगों और प्यार का प्रतीक है। हम सभी इसे प्यार और उत्साह से मनाएं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि होली पर बढ़िया रंगों का इस्तेमाल करें, ताकि इनका कोई साइडइफेक्ट न हो। इस अवसर पर नरेश अरोड़ा, सुनील महाजन, एलआर सोढ़ी, रमेश अरोड़ा व भारत महाजन आदि मौजूद थे।
सुरक्षा समिति की महिलाओं ने मनाई होली
पठानकोट । हिन्दु सुरक्षा समिति की महिला विंग से जुड़ी महिलाओं न मोहल्ला ढांगू पीर में प्रधान सुधा शर्मा के नेतृत्व में फूलों की होली खेल होली पर्व की परंपरा निभाई। इस मौके पर पूर्व विधायक राम लाल महाशा विशेष तौर पर पहुंचे। प्रधान सुधा शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार प्यार व भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए हमें इसे प्यार के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कम से कम रंगों का प्रयोग करें और इस त्यौहार को प्रेम से मनाकर आपसी भाईचारे को बढ़ाएं। इस मौके पर उनके साथ कमला प्रधान, मनजीत कौर, नीलम, ज्योति, त्रिप्ता, सुमित्रा, सुदेश, सुनिता, दर्शना, भोली, आशा, उर्मिला, नेहा, पूनम, इंदू बाला सहित अन्य मौजूद थे।