फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Within a month, will be the new way

एक महीने के अंदर बनेगा नया रास्ता

Fri, 06 Dec 2013 10:54 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Fri, 06 Dec 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
Within a month, will be the new way
गांव भमड़ोदा के लोगों और एक रिजॉर्ट मालिक के बीच रास्ते के लिए चल रहा विवाद सुलझता नजर आ रहा है। मालूम हो कि गांववासियों ने रिजॉर्ट मालिक की शिकायत स्टेट कमिश्नर माइनोटरी से की है और रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को चंडीगढ़ से प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हमीद मसीह पठानकोट पहुंचे और गांव का दौरा किया।  मसीह की मौजूदगी में रिजॉर्ट मालिक और गांववासियों के बीच काफी बहस हुई। हमीद ने गांववासियों की समस्या को देखते हुए उनके लिए अलग से पक्का रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट मालिक जतिन शर्मा ने जिस रास्ते को टाइलें डालकर पक्का किया है, वह उसकी मलकियत में आता है तथा कुछ भाग पंचायत की जमीन का है। रिजॉर्ट मालिक जनित शर्मा ने हमीद मसीह को बताया कि इस रास्ते से गुजरने के लिए गांववासियों को कोई मनाही नहीं है। मसीह ने रिजॉर्ट मालिक और गांववासियों की सहमति से लिखित रूप से पत्र साइन करवाकर अलग रास्ता बनाया बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए रास्ते का निर्माण एक महीने के अंदर हो जाएगा। रास्ता डीडीपीओ, बीडीपीओ, एसडीएम और डीसी की देखरेख में बनाया जाएगा तथा प्रशासन द्वारा बनाए जाने वाले इस रास्ते में अगर दोनों पक्षों में से किसी ने भी दखलांदाजी की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीसी बलजीत सिंह, एसीजी संदीप सिंह, एसडीएम पठानकोट सुखमंद्र सिंह, एसडीएम धारकलां श्रीनिवासन, जिला विकास पंचायत आफिसर सुच्चा सिंह, नायब तहसीलदार पठानकोट लक्ष्मण सिंह, नायब तहसीलदार धारकलां मोहन लाल मौजूद रहे।

रिजॉर्ट मालिक ने रोका था रास्ता : गांववासी
गांववासी पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह, मेंबर पंचायत गुरदीप कौर, सलीमा, देवा सिंह, कर्म चंद, रसल सिंह, मीना देवी, सलीमा बीबी, लवली शर्मा ने बताया कि रिजॉर्ट मालिक ने बेरीकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होने से लोग अपने वाहन घरों तक नहीं ले पा रहे थे। वाहन सड़क पर ही खड़े करने पड़ रहे थे।


नहीं रोका रास्ता : रिजॉर्ट मालिक
रिजॉर्ट मालिक जतिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने गांववासियों को इस रास्ते का प्रयोग करने के लिए कभी मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मलकियत में ही बेरीकेड लगाया है। वहां से भी किसी भी व्यक्ति को जाने से रोका नहीं है। गांव के कुछ लोग बेरीकेड पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करते हैं, जिस कारण विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed