फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   wine, contract, police Pathankot

शराब का ठेका खुलने पर उबाल

Mon, 02 Jun 2014 11:04 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Mon, 02 Jun 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
wine, contract, police Pathankot
चक्की पुल स्थित वार्ड नम्बर 19 के मोहल्ला सैली कुलिया में शराब का ठेका खुलने पर मोहल्लावासी भड़क उठे। उन्होंने सोमवार को रोष प्रदर्शन कर ठेके को बंद करा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मोहल्लावासियों की ओर से शिअद महिला विंग की महासचिव पूजा शर्मा व वाइस प्रधान माला संधू के नेतृत्व में थाना डिवीजन नम्बर 2 में शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी देते हुए पूजा शर्मा, माला संधू, गीता, प्यारी देवी, आशा देवी, सुषमा, विद्या देवी, शीला रानी, रानी, पूर्ण चंद सहित अन्य मोहल्ला वासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में शराब का ठेका खुलने से मोहल्लावासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते उनकी ओर  से ठेके के समक्ष रोष प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने बताया कि  अगर मोहल्ले में शराब का ठेका खुलता है, ठेके पर शराब पीने वाले लोग लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करतेे हैं। इससे क्षेत्र का माहौल दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे ध्यान में रखते हुए ठेके को बंद करवाया गया । और ठेकेदार द्वारा मौके से ही अपना सारा सामान उठा लिया गया है। मामले में थाना डिवीजन नम्बर 2 में दोबारा शराब का ठेका न खोलने के लिए क्षेत्र के लोगों ने ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed