फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Well-teasing of girls

लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं

Tue, 07 Jan 2014 10:53 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Tue, 07 Jan 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
Well-teasing of girls
शहर के पंजाब महल में मंगलवार को पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें जिला पुलिस प्रमुख राकेश कौशल ने कहा कि सभी लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पुलिस तत्पर है।
विज्ञापन


आए दिन लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़  की घटनाओं को रोकने के लिए लड़कियों के स्कूलों में शिकायत बॉक्स लगाए गये हैं। इसके अलावा शहर में जगह-जगह पीसीआर भी समय-समय पर गश्त कर रही है। इसके अलावा लड़कियों की सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए जल्द ही पुलिस विभाग एक मैसेज नंबर तैयार करेगा।
विज्ञापन


इस नंबर पर शहर में कहीं से भी मैसेज आने पर पुलिस टीम मौके पर जाकर ऐसी घटनाओं को रोेकेगी। वहीं, येलो लाइन से आ रही समस्या को भी ठीक किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि ट्रैफिक से जुड़ी समस्या के सुधार के लिए जल्द ही पुलिस की टीम शहर के गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग कर एक टीम बनाएगी।  यह टीम शहर में ट्रैफिक सुधार के उपाय करेगी। राकेश कौशल ने कहा कि शहर के सुधार के लिए इस तरह की मीटिंगों का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी अपनी राय पुलिस आलाधिकारियों के समक्ष रखी। कार्यक्रम में मौजूद शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुलिस आलाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।


कार्यक्रम में इस अवसर पर डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह संधू, पठानकोट व्यापार मंडल के प्रधान एसएस बावा, व्यापार मंडल पठानकोट से अनिल शर्मा, थाना डिवीजन नंबर एक के प्रभारी सुखजिंदर सिंह, ट्रैफिक प्रभारी कपिल कौशल, विद्या एजुकेशन सोसाइटी से विजय पासी व किरण कपूर, रवि लाटा, मनु शर्मा, अश्विनी जोड़ा, रीटा सिंह, दानी प्रधान, मनिंदर सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed