फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Water drainage dispute

पानी निकासी विवाद में चले हथियार

Sun, 08 Dec 2013 10:18 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sun, 08 Dec 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
Water drainage dispute
थाना डिवीजन नंबर-2 के तहत आते मोहल्ला भदरोआ आेंकार नगर में गंदे पानी की निकासी के लिए डाली जा रही पाइप को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में महिला समेत दो लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया लेकिन स्थिति काबू में नहीं आई। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस हेड क्वार्टर में फोन किया जहां से एसएचओ अश्वनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई जबकि बाकी के आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पकड़े गए व्यक्ति को भी छोड़ दिया गया है। पुलिस ने नौ दिसंबर को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन


झगड़ा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। मोहल्ला भदरोआ ओंकार नगर के बीच से गुजरती रेलवे की ब्रॉडगेज लाइन पर करीब पचास घर हैं। इन घरों के लिए पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है इस कारण गंदा पानी लाइन के साथ ही बहता है। लाइन की दूसरी तरफ सीवरेज का नाला है। मोहल्ले के लोग लाइन के नीचे जमीन खोदकर पाइप डाल रहे थे ताकि पाइप के जरिए पानी को सीवरेज के नाले में डाला जा सके। इसी दौरान शमशेर सिंह, उसके बेटा राजू और गुल्लू आ गए और उन्होंने इस पाइप डालने का विरोध किया। उनका तर्क था कि सभी घरों का गंदा पानी नाले में गिरने से नाला ओवरफ्लो हो जाएगा। आरोप है कि इतने में सोनू नाम का युवक अन्य साथियों के साथ आया और शमशेर और उसके बेटों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोनू के एक साथी ने शमशेर की पत्नी के पेट में लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे पठानकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया। झगड़े में घायल शमशेर ने आरोप लगाया कि सोनू ने झगड़े की योजना पहले ही बना रखी थी और इसीलिए उसने बाहर से युवकों को बुलाया लिया था। शमशेर न आरोप लगाया कि हमलावरों के पास घातक हथियार थे। वहीं इस मामले में एसएचओ अश्वनी ने बताया है कि मामले की जांच चल रही है और दोनों पक्षों को नौ दिसंबर को थाने बुलाया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed