{"_id":"3f21c93043ed70a1764eabbed3c583dd","slug":"trains-were-heavily-upon-the-faith","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों पर भारी पड़ने लगी श्रद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों पर भारी पड़ने लगी श्रद्धा
पठानकोट
Updated Sun, 06 Oct 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के कारण इन दिनों रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट की उम्मीद बिल्कुल न करें, क्योंकि अक्तूबर में शुरू की गई पांच नई ट्रेनें भी यात्रियों की तादाद के आगे कम पड़ रही हैं। अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग टिकट ही मिल रहा है। तत्काल में भी बुरा हाल है। यही नहीं पठानकोट के सिटी रेलवे स्टेशन और पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरे नजर आ रहे हैं, जिससे संसाधनों की कमी महसूस होने लगी है।
अपर क्लास यात्रियों की डिमांड पूरी कर पाना मुश्किल साबित हो रहा है। उधर, बसों में भी दबाव नजर आ रहा है। बस स्टैंड में इन दिनों टिकट के लिए कतारें लगी रही हैं। पठानकोट के होटलों पर भी दबाव बढ़ने लगा है। लोग धर्मशालाओं और सरायों का सहारा ले रहे हैं। नवरात्र के कारण देश के विभिन्न कोनों से यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। भक्तों का मानना है कि नवरात्र में जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी और हिमाचल में चामुंडा माता मंदिर, बज्रेश्वरी, नागनी माता, भद्रकाली, नैना देवी के दर पर पहुंचना उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।
पठानकोट शहर इन सभी मंदिरों को जाने वाला मेन प्वाइंट है इसलिए यात्री पहले पठानकोट पहुंच रहे हैं और उसके बाद ही अगला सफर तय कर रहे हैं। नवरात्र में ही पठानकोट से ट्रेनों में करीब पांच से सात लाख के बीच यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। हालांकि, पांच ट्रेनों के अतिरिक्त आठ कोच भी लगाए गए हैं, ताकि यात्री उनका लाभ लें।
विज्ञापन
ये चलाई गई पांच नई ट्रेनें
रेल प्रशासन ने दो अक्तूबर से पांच फेस्टिवल ट्रेनों को शुरू किया है। रेलवे ने श्री गंगानगर, अहमदाबाद और दिल्ली से जम्मूतवी के लिए तीन नई रेलगाड़ियां चलाई हैं, जबकि दो डीएमयू ट्रेनों की समय अवधि बढ़ा दी गई है। इनमें श्रीगंगानगर और अहमदाबाद एक्सप्रेस सप्ताह में एक-एक दिन और सराय-रोहिला उधमपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। रेलवे ने पठानकोट से जम्मूतवी के बीच शुरू हुई डीएमयू को 30 नवंबर तक तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अब यह ट्रेन सप्ताह के पांच दिन अपने निर्धारित समय से जम्मूतवी के लिए रवाना होगी। दैनिक यात्रियों द्वारा पठानकोट से जम्मूतवी के लिए नई पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग को देखते हुए इससे पहले डीएमयू अप/डाउन भी शुरू की गई थी। सबसे अधिक भीड़ अहमदाबाद-जम्मूतवी, बांद्रा जम्मूतवी, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस में चल रही है। पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन से 70 से भी ज्यादा ट्रेनें का स्टॉपज है। बावजूद इसके यात्रियों का बुरा हाल है। वहीं जनरल बोगी में यात्रियों के लिए सफर करना और मुश्किल हो रहा है।