फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   tight security in pathankot

चप्पे चप्पे पर आर्मी, छावनी बना पठानकोट

Mon, 04 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 04 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
tight security in pathankot
आतंकी हमले के बाद से पठानकोट में सुरक्षा तिगुनी कर दी गई है। शहर के
विज्ञापन
प्रवेश द्वारों पर और बाहरी क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलाें की तैनाती कर दी गई है।

सलारिया चौक, वाल्मीकि चौक, गांधी चौक, पीर बाबा चौक, डाकखाना चौक, पटेल चौक, मिशन चौक, शाहपुर चौक में जवान मोर्चा संभाले खड़े हैं। यहां से गुजरने वालों लोगाें की चेकिंग लगातार की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानाें द्वारा डॉग स्कवायड के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्कवायड स्निफर डॉग की मदद से यात्रियाें के सामान की चेकिंग की जा रही है। पठानकोट बस स्टैंड पर पुलिस जवानों के अलावा विशेष रूप से फिरोजपुर से क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) ने मोर्चा संभाला हुआ है।
शहर के प्रवेश द्वाराें चक्की पुल, सिंबल चौक, खानपुर चौक, शाहपुर चौक, काठवाला पुल और नलवा पुल आदि पर सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और सेना के कंधों पर है। माधोपुर, नरोट जैमल सिंह, कथलौर, पंगोली, मामून, मनवाल, सरना और मलिकपुर आदि में पंजाब पुलिस और सेना के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed