फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   three police man beat woman in market

नशे में धुत्त पुलिस वालों ने महिला को पीटा

Fri, 18 Oct 2013 04:21 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Fri, 18 Oct 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
three police man beat woman in market

पठानकोट। क्यूआरटी पुलिस मेें तैनात नशे में धुत्त तीन पुलिस मुलाजिमों ने वीरवार को बाजार में पति और बच्चों समेत खरीदारी करने आई एक महिला से बीच चौराहे पर मारपीट की।

विज्ञापन


इन पुलिस मुलाजिमों ने महिला को बचाने आए उसके पति से भी पिटाई की और घूंसा मारकर दांत तोड़ डाला। इस दौरान दुकान से खरीदारी कर रहे उनके  दोनों बेटे वहां पहुंचे और मारपीट पर विरोध जताया। घटना के विरोध में वहां पर अन्य लोगों को एकत्रित होते देख पुलिस मुलाजिम जीप में बैठकर सीधे थाने चले गए।
विज्ञापन


 उधर, पुलिस मुलाजिमों द्वारा सरेआम महिला से मारपीट के विरोध में भाजपा नेता रामपाल विक्की, पठानकोट विकास मंच के नरेंदर परमार भी अन्य लोगों और महिला के साथ थाना डिवीजन नंबर एक में पहुंचे। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना डिवीजन नंबर एक में तैनात कार्यकारी एसएचओ दिलीप सिंह का कहना है कि महिला से मारपीट करने वाले पुलिस मुलाजिम शमशेर सिंह को हवालात में बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में पुलिस उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

दंपति ने आरोप लगाया कि नशे में धुत्त तीन पुलिस कर्मियों ने पहले तो गाड़ी के कागज दिखाने के बहाने अभद्र व्यवहार किया। जब उसकी पत्नी ने विरोध जताया तो उन्होंने उससे मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान दंपति के दोनों बेटों के साथ  घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और एक मांग पत्र भी अधिकारियों को सौंपा। महिला और उसके परिजनों ने पुलिस उच्चधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
 एसएचओ कपिल कौशल ने दंपति को आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराने के बाद दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   

थाना डिवीजन नंबर एक के कार्यकारी एसएचओ दिलीप सिंह ने कहा नशे में धुत्त होकर महिला के साथ मारपीट करने वाले पुलिस मुलाजिम शमशेर सिंह को हवालात में बंद किया गया है और इस मामले को पुलिस उच्चाधिकारियों के ध्यान में भी लाया गया है।
 ,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed