{"_id":"5f157093087a7612c8493469902b991a","slug":"the-woman-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने महिला को पीटा
पठानकोट
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धोबड़ा में एक महिला को ससुरालियों ने इतनी बुरी तरह से पीटा की उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला सुजानपुर के वार्ड नंबर-6 के मोहल्ला जलाहकड़ी की रहने वाली है। उसकी शादी पांच साल पहले गांव धोबड़ा निवासी राजेश कुमार से हुई थी। मामले की जानकारी मिलने पर थाना कानवां पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और घायल महिला के बयान लिए। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी।
फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है। सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती अनुराधा ने बताया कि ससुराली अकसर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसकी चार माह की बेटी भी है। अनुराधा ने ससुर शशि पाल, सास संतोष कुमारी, ननद सुरेखा, देवर रज्जत पर मारपीट का आरोप लगाया है। अनुराधा ने बताया कि कुछ दिन पहले लोक अदालत में मामला उठाया गया था। लोक अदालत में दोनों पति-पत्नी में सुलह करवा दी गई थी लेकिन बाद में फिर से उससे मारपीट की जाने लगी।
शुक्रवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के चेयरमैन सुरेंदर मन्हास अपनी टीम सहित सिविल अस्पताल पहुंचे और महिला का कुशलक्षेम जानने के बाद पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही। मन्हास ने कहा कि हिंदू सुरक्षा समिति महिलाओं के साथ हो रहे ऐसे अत्याचारों के खिलाफ हमेशा ही आवाज उठाती आई है। उन्होंने कहा कि महिला को इंसाफ दिलाया जाएगा।