फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   suspecious, arrest, air force, officer, pathankot

पठानकोट में एयरफोर्स अधिकारियों ने संदिग्ध दबोचा

Thu, 11 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 11 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
suspecious, arrest, air force, officer, pathankot
एयरफोर्स कर्मचारियों ने वीरवार तड़के  एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमता देख उसे दबोच लिया। एयरफोर्स अधिकारियों ने उसे डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को सौंप दिया ।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि वीरवार सुबह करीब पांच बजेे एयरफोर्स अधिकारियों ने एक संदिग्ध को धर दबोचा। वह दीवार के साथ-साथ रेकी कर रहा था। अधिकारियों ने उसे तुरंत काबू कर उन्हें सौंप दिया। पूछताछ में उसने सिर्फ इतना ही बताया कि वह कानपुर, यूपी का रहने वाला है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त वह कुछ नहीं बता रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कानपुर पुलिस को सूचित किया गया। कानपुर पुलिस ने जांच कर बताया कि पकड़े गए युवक का नाम साकर अली पुत्र खुर्शीद अली है और वह मोहल्ला करनाल, कानपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर पुलिस ने बताया कि साकर अली कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से वह ट्रेन में बैठकर पठानकोट पहुंच गया था। थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि साकर अली के खिलाफ आईपीसी की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है। पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed