फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   suspecious, akaalgarh, two, person, seen, pathankot

अकालगढ़ में दो संदिग्ध दिखे

Sat, 16 Jan 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 16 Jan 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
suspecious, akaalgarh, two, person, seen, pathankot
गांव अकालगढ़ की दो महिलाओं ने शनिवार की सुबह दो संदिग्ध देखे। गांववासियों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर अकालगढ़ के आसपास खेतों व अन्य जगहों पर सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

गांव अकालगढ़ वायुसेना के एयरबेस के पास है। आतंकियों ने एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी अकालगढ़ के पास ही छोड़ी थी। गांव अकालगढ़ की महिला कुंती देवी, बेबी बताया वह सुबह करीब नौ बजे खेतों में शौच के लिए गई थीं। वहां सफेदे के पेड़ों के पास दो संदिग्ध लोगों को दिखे।

दोनों संदिग्ध आराम से घूम रहे थे। उन्हें देखने के बाद वह भाग निकले। दोनों संदिग्ध सिर और मुंह ढके हुए थे और लंबे-लंबे गर्म पहने थे। संदिग्ध ऊंची कद-काठी थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी।
विज्ञापन


गांववासियों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। करीब आधा घंटा बात थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास सर्च अभियान चलाया।

घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। एसएसपी आरके बख्शी ने बताया मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस को गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed