{"_id":"e18477bda9af397c439ca93c324ed6aa","slug":"students-found-madhopur-firozpur-drama-abduction-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई से बचने के लिए रचा अपहरण का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई से बचने के लिए रचा अपहरण का ड्रामा
पठानकोट।
Updated Thu, 17 Apr 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई से जी चुराने वाले छात्र ने घर से भाग कर खुद के अपहरण का झूठा ड्रामा किया। फिरोजपुर जिले से भागे इस छात्र को वीरवार को माधोपुर में एक बस से बरामद किया गया। छात्र की बरामदगी के बाद वाकये की असलियत का खुलासा हुआ और अपहरण की कहानी झूठी निकली।
मामले से संबंधित युवक की पहचान फिरोजपुर के तलवंडी भाई स्थित एक सेनेटनरी शोरूम के मालिक के बेटे के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 19 वर्षीय अनमोल गर्ग पुत्र चमन लाल गर्ग का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, लेकिन परिजन पढ़ाई करने के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे। परिजनों के इसी रुख से परेशान होकर अनमोल पिछले दिनों घर से फरार हो गया। वह मोगा के लाल लाजपत राय कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र है। घरसे कालेज के लिए निकलने के बाद से ही वह लापता हो गया था।
इसी बीच उसने अपने परिजनों को सूचित किया कि इंडिका कार सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। वे उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर अपने साथ जबरदस्ती लेकर जा रहे हैं। इस सूचना से परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने अनमोल के अपहरण किए जाने की सूचना फिरोजपुर और मोगा पुलिस को दी। इसके बाद अनमोल को ढूंढने के लिए पुलिस की ओर से पूरे पंजाब में अलर्ट घोषित कराया गया। इसी बीच उसके मोबाइल की लोकेशन दोपहर के समय जालंधर में दर्ज की गई थी। बाद में देर सायं उसे पठानकोट के माधोपुर में एक बस से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि अनमोल पढ़ाई से तंग आ चुका था और आगे पढ़ने का उसका मन नहीं था, जबकि उसके माता पिता पढ़ाई के लिए अनमोल पर दबाव बनाते थे। इससे तंग आकर ही उसने अपहरण की झूठी कहानी रची।