{"_id":"06dcf69e6234b47cb6ea0d6d1b6d837a","slug":"smoothie-caught-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के नाप पर मारते थे ठगी, पकड़े गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के नाप पर मारते थे ठगी, पकड़े गए
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक ऐसे ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो केबिनेट मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया के नाम और उनके नाम का जाली लेटर पैड इस्तेमाल कर लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी मारते थे।
पुलिस ने ठग गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर उनसे कई अहम दस्तावेज और समान बरामद किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीरवार को जानकारी देते सीआईए स्टाफ बटाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत अमृतसर रोड पर नाका लगाया हुआ था।
इतने में आलटो कार में बैठे तीन नौजवान आपस में कोई सलाह परामर्श कर रही थे। पुलिस ने जब संदेह के आधार पर पूछताछ की और कार की तलाशी ली तो उक्त व्यक्तियों की कार में से दो स्कैनर, एक फोटो स्टेट मशीन, दो एलसीडी, दो की बोर्ड, प्रिंटर और केबिनेट मंत्री ब्रिकमजीत सिंह मजीठिया के नाम के कई नकली लेटर पैड आदि बरामद हुए।
इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से जब सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो इन व्यक्तियों ने माना कि वह अपने आप को कैबिनेट मंत्री मजीठिया का नकली नजदीकी होने का दावा करके लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
विज्ञापन
लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे । उन्होंने बताया कि ऐसा करने के लिए उन्होंने केबिनेट मंत्री मजीठिया के नाम के जाली लैटर पैड बनाऐ हुए थे और चिट्ठी बना कर वह मजीठिया के जाली हस्ताक्षर भी आप ही करते थे।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अरविन्दर सिंह निवासी शुकरपुरा बटाला, रजिंदर सिंह निवासी मान नगर बटाला और ओंकार सिंह उर्फ रिंकू निवासी मल्ही मार्केट बटाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने थाना सदर में उक्त व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज ने बताया कि उक्त व्यक्तियों को अदालत में पेश किया जाएगा और उक्त आरोपियों से कई अन्य अहम खुलासे होने की आशा है।