{"_id":"da92442df78946c9ba86d8e7fb0e09e9","slug":"shopkeeper-protest-against-police-to-arrest-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर विक्रेता को हिरासत में लेने पर थाना में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर विक्रेता को हिरासत में लेने पर थाना में हंगामा
अमर उजाला पठानकोट
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। सीआईए स्टाफ की ओर से चाइनीज डोर बेचने के आरोप में एक दुकानदार को हिरासत में लेने से भड़के दुकानदारों ने सीआईए स्टाफ थाने में पहुंचकर हंगामा किया। दुकानदारों का गुस्सा देखकर पुलिस को उक्त व्यक्ति को छोड़ना पड़ा। सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरित शर्मा ने बताया कि भुल्ला चौक निवासी टिंकू अपने घर में चाइनीज डोर को जमा करके रखा हुआ था।
गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर दबिश दी गई थी और उससे 27 गट्टू चाइनीज डोर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति से पूछताछ के बाद उसने एक होलसेलर से माल उठाने की बात की थी। जिस पर उक्त व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। लेकिन, कोई ठोस सुबूत नहीं मिल सके।
उन्होंने कहा कि टिंकू के खिलाफ जिला प्रशासन के आदेश के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, विकास मंच के चेयरमैन नरेंद्र काला, व्यापार मंडल के अनिल महाजन, पूर्व पार्षद रामपाल विक्की, संजीव कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि अंदरून बाजार के एक दुकानदार को सीआईए स्टाफ ने चाइनीज डोर बेचने के आरोप में बिना किसी सुबूत के अपनी हिरासत में रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना में उक्त दुकानदार को प्रताड़ित किया गया। जबकि उसके पास कोई चाइनीज डोर बरामद ही नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना वजह से डोर विक्रेताओं को परेशान कर रही है जिसे किसी भी सूरत पर सहन नहीं किया जाएगा।