फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Shimla Hill will soon transform: Ashwani

जल्द होगा शिमला पहाड़ी का कायाकल्प : अश्वनी

Sun, 29 Dec 2013 11:13 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
अमर उजाला,पठानकाेट Updated Sun, 29 Dec 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shimla Hill will soon transform: Ashwani
पठानकोट। राष्ट्रीय चेतना परिषद की ओर से रविवार को शिमला पहाड़ी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से वरिंद्र शर्मा को परिषद का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा ने मुख्य अतिथि और साईं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसके पुंज ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। बैठक में शिमला पहाड़ी की नुहार बदलने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि शिमला पहाड़ी का कायाकल्प करने के लिए नगर निगम ने सांई ग्रुप से एक एग्रीमेंट किया गया है। इसके तहत साईं ग्रुप के चेयरमैन एसके पुंज के नेतृत्व में करीब 10 लाख रुपये खर्च कर शिमला पहाड़ी का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इसे आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में नगर निगम पठानकोट साईं ग्रुप का हरसंभव सहयोग करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिमला पहाड़ी पर अधिकतर जुआरियों का जमावड़ा रहता है। इसके अलावा यहां पार्क में गंदगी के अलावा अनेक समस्याएं हैं। इन्हें शीघ्र हल कर शिमला पहाड़ी की सूरत बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि नए साल में 15 जनवरी के बाद शिमला पहाड़ी का कायाकल्प बदलने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पठानकोट के विकास से संबंधित कई प्रोजेक्टों पर कार्य किया जा रहा है। इनमें से पठानकोट में सरकारी कालेज का निर्माण भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मार्च-अप्रैल में इस कालेज का नींव पत्थर रख दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ रामलीला ग्राउंड के नजदीक चिल्ड्रन पार्क को डिवेलप करने का जिम्मा हिंदू कोआपरेटिव बैंक को सौंपा गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर साईं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एसके पुंज ने बताया कि शिमला पहाड़ी की नुहार बदलने के लिए उन्हें जनता के सहयोग की जरूरत है, ताकि वह जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा कर सकें। उन्होंने पठानकोट वासियों को लगभग 6 महीने के भीतर शिमला पहाड़ी की नुहार बदलने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में परिषद के सदस्य शम्मी चौधरी ने विधायक को फंगोता गांव की एक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अजीवन प्रधान अनिल वासुदेवा, पूर्व प्रधान भरत महाजन, बीजेपी मंडल प्रधान अनिल रामपाल, विनोद महाजन, शम्मी चौधरी, त्रिलोक नंदा, राजीव खोसला, हरिमोहन बिट्टा, अशोक मेहता, सुनील महाजन, राजीव महाजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जल्द शुरू किया जाएगा एगेंस्ट क्रपशन प्रोजेक्ट
विधायक अश्वनी शर्मा ने बताया कि पठानकोट में जल्द एक एगेंस्ट करप्शन प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसके तहत जनता को एक हेल्पलाइन नंबर मुहैया करवाया जाएगा, जिसके तहत अगर किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई कर्मचारी किसी व्यक्ति से रिश्वत मांगता है, तो वह व्यक्ति इस नंबर पर सूचित कर सकता है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को खत्म करना तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed