{"_id":"0fa111527599c8bd73a53596671eea71","slug":"seven-vehicles-seized-on-illegal-mining-a-person-overcomes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर सात वाहन जब्त, एक व्यक्ति काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर सात वाहन जब्त, एक व्यक्ति काबू
पठानकोट
Updated Fri, 11 Oct 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की रोक के बावजूद जिले में अवैध खनन जारी है। तारागढ़ पुलिस ने भी गांव रकवाल में छापामारी कर अवैध खनन करते सात वाहन जब्त किए हैं और एक व्यक्ति को मौके से काबू किया है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ माइनिंग एक्ट और खनिज पदार्थों की चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल सात आरोपी फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक तारागढ़ पुलिस थाना के इंचार्ज रविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने वीरवार रात को गांव रकवाल के समीप रावी दरिया से अवैध खनन को रोकने के लिए छापामारी की। इस दौरान दरिया में खनन करते लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर वाहन छोड़कर भागने में लग गए। पुलिस ने माइनिंग करते मौके से पांच टिप्पर और दो जेसीबी मशीन जब्त कर लीं और मौके से एक टिप्पर चालक को भी काबू किया।
एसपी (डी) पठानकोट कुलवंत सिंह हीर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बताया कि पुलिस को उपरोक्त क्षेत्र में अवैध खनन होने संबंधी सूचना मिली थी। इसके आधार पर छापामारी करके सात वाहनों को अवैध खनन करते जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी देखकर खनन में लगे लोग वाहन छोड़कर भाग निकले और मौके पर पकड़े गए एक व्यक्ति की पहचान गुरदासपुर के कलानौर निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने माइनिंग कराने वाले गांव रकवाल निवासी जागीर सिंह समेत आठ लोगाें के खिलाफ माइनिंग एक्ट और खनिज पदार्थों की चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।