फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   seed, Basmati, rice Department of Agriculture, district Batala, punjab

पानी बचाने के लिए बदला बासमती की बिजाई का तरीका

Wed, 04 Jun 2014 11:01 PM IST
बटाला।
बटाला। Updated Wed, 04 Jun 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
seed, Basmati, rice Department of Agriculture, district  Batala, punjab
प्रदेश में भूगर्भीय जल स्तर में जारी गिरावट को नियंत्रित करनेे लिए अब कृषि विभाग की पहल पर धान और बासमती की बिजाई के तरीके में बदलाव की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब बासमती चावल की फसल के लिए सीधी बिजाई का तरीका अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन


कृषि विभाग की ओर से जिले के गांव शामपुरा में कैंप का आयोजन कर बिजाई की शुरुआत की गई। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बासमती के फसल की सीधी बिजाई के तरीके से फसल की लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


कैंप में शामपुरा के किसान रंजीत सिंह और बिक्रमजीत सिंह के 45 एकड़ क्षेत्र में बासमती 1121 की सीधी बिजाई की गई। यहां मौजूद कृषि अधिकारियों ने कहा कि विभाग एक अभियान के तहत किसानों को जागरूक कर रहा है। इस अभियान का श्रीगणेश शामपुरा गांव से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस कैंप में मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी गुरदासपुर डॉ. रवि कुमार सभरवाल, डॉ. अमरीक सिंह, डॉ. अजैब सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, नवदीप कौर आदि ने शिरकत की। डॉ. रवि कुमार सभरवाल ने किसानों को धान की बिजाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भूगर्भीय जल स्तर की गिरावट को रोकने के लिए जरूरी है कि धान की बिजाई बढ़े पैमाने पर की जाए, ताकि जमीन के नीचे का पानी के स्तर को ओर नीचे जाने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सीधी धान की बिजाई से किसानों को फसल की लागत में प्रति एकड़ दो से तीन हजार रुपये की बचत हो सकती है।
पंद्रह जून से पहले बिजाई की तो जुर्माना
इस दौरान डॉ. अजैब सिंह और डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब प्रिजर्वेशन आफ सब साइल वाटर एक्ट 2009 में संशोधिन किया गया है। इसके तहत पुरानी नर्सरी विधि से धान की काश्त 15 जून से पहले और बासमती की बिजाई पांच जुलाई से पहले करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि जो किसान 15 जून से पहले धान और पांच जुलाई से पहले बासमती की बिजाई करेगा, उससे 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर जुर्माना वसूला जाएगा।

क्या है सीधी बिजाई
सीधी बिजाई का तरीका ड्रेल मशीन की सहायता से अपनाया जाता है। इसमें बीज की नर्सरी तैयार करने की जरूरत नहीं होती। इतना ही नहीं इसकी बिजाई के दौरान खेत को पानी से भरने की जरूरत नहीं होती। हालांकि नर्सरी विधि से बिजाई के लिए पहलेे बीज की नर्सरी तैयार की जाती है। इसके बाद खेत को पानी से भरकर फसल की बिजाई की जाती है। इसमें काफी मात्रा में पानी का उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed