फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Security guards are armed

एटीएम पर हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड तैनात हों : एसएसपी

Tue, 24 Dec 2013 11:00 PM IST
गुरदासपुर
गुरदासपुर Updated Tue, 24 Dec 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
Security guards are armed
पंजाब में एटीएम लूटने की बढ़ रहीं वारदात से गुरदासपुर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि सभी बैंक अपने-अपने एटीएम पर चौबीस घंटे हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड तैनात करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने मंगलवार को जिले के समूह शहरों, गांवों तथा कस्बों में पड़ते बैंकों के प्रबंधकों के साथ स्थानीय पुलिस लाइन में बैठक की। एसएसपी ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने एटीएम पर हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड की तैनाती करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सुरक्षा कर्मी पूर्व सैनिक, बीएसएफ, पुलिस या प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी वाला हो।
विज्ञापन


गिल ने कहा कि बैंकों की जिन शाखाओं और एटीएम पर सीसीटीवी और सायरन नहीं लगे हैं, वहां पर जल्द से जल्द सीसीटीवी और सायरन लगाए जाएं। साथ ही जिन बैंक शाखाओं और एटीएम पर सीसीटीवी खराब पड़े हैं, उन्हें भी जल्द ठीक करवाया जाए। इन सीसीटीवी की हर रोज जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल ने बैंक प्रबंधकों को सुझाव दिया कि कस्बों और गांवों में लगाए गए एटीएम जिन पर रोजाना बहुत कम पैसे निकाले जाते हो या निकासी ना के बराबर हो, उन एटीएम को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाए या फिर बंद कर दें। इसी तरह गांवों या कस्बों में बेहद सूने स्थान पर लगे एटीएम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गार्ड की तैनाती की जाए। इसके अलावा एटीएम और बैंक की ब्रांचों पर संबंधित पुलिस स्टेशन, कंट्रोल रूप के अपडेट नंबर लगाए जाएं, जो बड़े-बड़े अक्षरों में हों।


बैंक प्रबंधकों ने अपनी मजबूरी बताई
बैठक में बैंक प्रबंधकों ने एसएसपी गिल से कहा कि वे कई बार अपने-अपने हेड ऑफिस को एटीएम पर हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए लिख चुके हैं। आला अधिकारियों का कहना है कि गार्ड की तैनाती से वेतन का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बैंक प्रबंधकों ने एसएसपी गिल से अनुरोध किया कि अगर पुलिस द्वारा सर्कुलर जारी हो तो शायद हेड ऑफिस वाले गार्ड रखने की बात मान जाए। इस पर एसएसपी गिल ने आश्वासन दिया कि पुलिस की ओर से उन्हें सर्कुलर जारी कर दिए जाएंगे जिन्हें वे अपने-अपने हेड आफिस भेज सकते हैं। गिल ने बैंक प्रबंधकों से कहा कि पुलिस अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है। पीसीआर हर रोज बैंक शाखाओं और एटीएम की जांच करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed