फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   revenues, Alatment, Alcohol,wine, income Pathankot

ठेका अलाटमेंट से पहले ही मोटी कमाई

Thu, 20 Mar 2014 11:11 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Thu, 20 Mar 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
 revenues, Alatment, Alcohol,wine, income Pathankot
जिले में शराब के ठेकों के अलाटमेंट से पहले ही एक्साइज एवं सेल्स टैक्स विभाग ने 12 करोड़ 8 लाख की मोटी कमाई कर ली। यहां 209 ठेकों के लिए 3472 लोगों के आवेदन से ही विभाग को यह यह आय हुई है। 22 मार्च को साल 2014-15 के लिए लक्की ड्रा के जरिए शराब के ठेके अलाट किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला में 74 अंग्रेजी और 134 देसी शराब के ठेके होंगे। विभाग की ओर से 209 ठेकों के लिए अलग-अलग 11 ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप की आवेदन फीस उनकी बिक्री दरों के हिसाब से निर्धारित की गई है, जोकि वापस नहीं होगी। इससे दो करोड़ की बिक्री वाले केवल एक ही ठेके के लिए 15 हजार रुपये न्यूनतम आवेदन फीस रखी गई है। इसके लिए पांच दर्जन से ज्यादा आवेदन विभाग के पास आए हैं।
विज्ञापन


जबकि दो से चार करोड़ के लिए 25 हजार, चार से छह करोड़ के लिए 35 हजार और छह से आठ करोड़ के लिए 45 हजार, आठ से 10 करोड़ के लिए 55 हजार, 10 से 15 करोड़ के लिए 70 हजार और 15 करोड़ से ऊपर के ठेकों के लिए 75 हजार रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकों के लिए अभी तक 3472 आवेदन आए हैं। उनसे विभाग ने आवेदन पर ही लगभग 12.08 करोड़ की आमदनी कर ली है। जबकि अलाटमेंट के बाद उनकी फीस अलग से जमा होगी। जबकि पिछली बार आवेदन के लिए कमाई भी कम ही थी। इस बारे में एक्साइज एवं सेल्स टैक्स विभाग की ईटीओ जगदीश सैनी ने बताया कि 22 मार्च को सुबह नौ बजे डीसी पठानकोट सिबन सी की ओर से जिला के अंतर्गत आते शराब ठेकों की अलाटमेंट के लिए ड्रा निकाला जाएगा।



एक ठेके के लिए 16 आवेदन
पठानकोट। शराब के ठेकों के लिए आवेदन फीस बढ़ने के बावजूद भारी तादात में आवेदन आने से विभागीय अफसर खुश हैं। औसतन 209 ठेकों के लिए 16 आवेदन माने जा रहे हैं। अलाटमेंट में ही लाटरी निकलने के बाद अच्छी कमाई के चक्कर में आवेदनकर्ता फीस जमा कराने के लिए पहुंच गए। वहीं फीस में बढ़ोतरी से कुछ ठेकेदार निराश भी हैं। कुछ ठेकेदारों ने बताया कि पहले सरकार की ओर से ठेकों की आवेदन फीस पांच हजार रुपये निर्धारित की गई थी, जोकि बाद में बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई और वर्तमान में 15 से 75 हजार तक फीस कर दी गई है। यह बाद में वापसी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed