फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Reconstructed trains, track suspects

ट्रेनों को खंगाला, संदिग्धों पर नजर

Sat, 02 Nov 2013 09:34 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sat, 02 Nov 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
Reconstructed trains, track suspects
दिवाली के मद्देनजर शहर में जिला पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया है। शहर के रेलवे स्टशेनों से लेकर बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान चलाए गए। एसएसपी राकेश कौशल के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ को साथ लेकर पहले रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को खंगाला, इसके बाद शहर के सार्वजनिक  स्थलों पर विशेष जांच अभियान चलाया। जीआरपी थाना प्रभारी रामकिशन ने अपनी टीम सहित सिटी रेलवे स्टेशन एवं कैंट रेलवे स्टेशन पर खोजी कुत्तों के साथ जांच अभियान चलाया। जिला पुलिस प्रमुख ने खुद शहर में चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सभी नाकों की समीक्षा की जा रही है ताकि सुरक्षा कर्मी मुस्तैदी के साथ इस सुरक्षा अभियान में जुटे रहें। उन्होंने कहा कि बाजारों में किसी भी संदिग्ध पर पैनी नजर रखने के लिए उनके सुरक्षा कर्मी सादा कपड़ों में भी तैनात हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed