{"_id":"95c826765caf538c5076ae2f92558bcf","slug":"raping-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुराचार, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुराचार, सात पर केस
पठानकोट
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरोट जैमल सिंह के एक गांव में एक अधेड़ महिला से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। मामले में नरोट जैमल सिंह पुलिस ने चार युवकों को नामजद कर सात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति हत्या के मामले में केंद्रीय जेल गुरदासपुर में साल साल कैद की सजा भुगत रहा है, जबकि परिवार का गुजारा चलाने के लिए लोगों के घरों में कामकाज करती है।
50 वर्षीय महिला ने शुक्रवार देर रात पुलिस की हेल्प लाइन नंबर-181 पर सामूहिक दुराचार की शिकायत दर्ज कराई थी।
एडीजीपी कानून व्यवस्था दिनकर गुप्ता ने देर रात एसएसपी पठानकोट आरके कौशल को महिला से सामूहिक दुराचार के मामले से अवगत कराया। देर रात पुलिस ने शिकायत करते हुए दुराचार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। महिला ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को एक गांव के नसीब सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र कर्मजीत सिंह अपने दोस्त विक्रम मसीह उर्फ विक्की पुत्र रघुबीर मसीह के साथ उसके पास आए। मुन्ना की बहन की शादी होने की बात कर उसे काम करने के लिए बुलाकर ले गए।
उसने आरोप लगाया कि दोनों उसे मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने साथ गांव की तरफ ले गए, लेकिन दोनों गांव की तरफ जाने के बजाय पीछे ही खेतों की तरफ बाइक लेकर चले गए। सुनसान खेतों में पहले से ही उपरोक्त दो के अलावा पांच और युवक मौजूद थे, जहां पर मुन्ना, विक्रम के अलावा मुन्ना के भाई सुखबीर सिंह और मंगाम राम पुत्र सुखदेव राज ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
डीएसपी रूरल-1 प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि मामले में सात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इनमें चार युवकों को नामजद किया गया है, जबकि तीन अन्य अज्ञात हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात युवकों की शिनाख्त के साथ-साथ धरपकड़ भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की सिविल अस्पताल पठानकोट में मेडिकल जांच करवाई गई है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।