फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Railway gate broken

रेलवे फाटक टूटा, बच्ची जख्मी

Wed, 27 Nov 2013 10:46 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)
सुजानपुर (पठानकोट) Updated Wed, 27 Nov 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
Railway gate broken
सुजानपुर-पठानकोट मार्ग पर पड़ते रेलवे फाटक से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। बुधवार सुबह ट्रेन गुजरने के बाद फाटक के एक छोर का हिस्सा टूटकर गिर गया। इसके नीचे गिरने से फाटक क्रॉस कर रही एक कार उसकी चपेट में आ गई तथा उसका शीशा टूट गया। साथ ही मोटरसाइकिल पर सवार बच्ची मामूली रूप से घायल हो गई।  फाटक टूटने से की सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे ट्रेन गुजरने के बाद फाटक को गेटमैन ने उठाना शुरू किया। इस दौरान फाटक के एक छोर का हिस्सा गिर गया जो रास्ते से गुजर रही कार के अगले शीशे पर जा लगा और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि फाटक का हिस्सा लगने से बाइक पर बैठी बच्ची मामूली जख्मी हो गई।
विज्ञापन


सोशल वेलफेयर के महासचिव रमन पुरी, एडवोकेट निपुण महाजन, विनोद महाजन, वेयज संस्था के प्रधान राकेश मेहरा, हिंदू सुरक्षा समिति के प्रांतीय चेयरमैन सुरिंदर मन्हास, राकेश गुप्ता, गौरव कुमार, भारत विकास परिषद के प्रधान मोहनलाल डोगरा ने बताया कि सुजानपुर पठानकोट रोड पर फाटक का अकसर बंद रहना क्षेत्रवासियों की एक प्रमुख समस्या है। उन्हाेंने कहा कि छह महीने पहले भी फाटक का एक भाग टूट गया था। तब भी एक टेंपो पर फाटक गिरने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने के कारण जम्मू को जाने वाली लगभग 60 ट्रेनें हो गई हैं। इस कारण अक्सर सुजानपुर-पठानकोट रेलवे फाटक बंद ही रहता है। स्कूली बच्चे और आम जनता इस परेशानी से त्रस्त है लेकिन आज तक किसी भी नेता ने उक्त समस्या का हल नहीं किया।

उन्होंने रेल मंत्री, डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, रेलवे विभाग के जीएम से मांग की कि जल्द लोगों की समस्या को देखते हुए अंडरपास या फ्लाईओवर बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed