फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   protest, center government, vaam dal, against

केंद्र सरकार के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 25 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
protest, center government, vaam dal, against
तहसील बटाला के गांव किला लाल सिंह में वीरवार को चार वामपंथी दलों ने रैली का आयोजन किया। इस दौरान सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार और अन्य लोंगों के खिलाफ बनाए गए देशद्रोह के मुकदमों को गलत बताया और इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन ककिया।
विज्ञापन


रैली की अध्यक्षता संयुक्त रूप से अश्वनी कुमार हैपी, जागीर सिंह किला लाल सिंह, सुलखन सिंह और बलदेव सिंह ने की। रैली को सबोधित करते हुए गुलजार सिंह बसंतकोट, गुरमीत सिंह बख्तपुरा, रघुबीर सिंह पकीवा और रणबीर सिंह विर्क ने कहा कि वह सरकारों की लोक विरोधी नीतियों की निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तानाशाही रवैये को बंद करे। उन्होंने कहा कि संघ परिवार की हिंदुत्व विचारधारा के हर विरोधी को देशद्रोही एलान करके जेलों में बंद किया जा रहा है और इस संबंध में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी और हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर गुलजार सिंह भूंबली, संतोख सिंह संघेड़ा, जसवंत सिंह भुट्टर और शमशेर सिंह नवां पिंड उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed