फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Property - Colony sharp tone in opposition to tax

प्रापर्टी-कॉलोनी टैक्स के विरोध में सुर तेज

Tue, 22 Oct 2013 10:35 PM IST
पठानकोट/सुजानपुर
पठानकोट/सुजानपुर Updated Tue, 22 Oct 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
Property - Colony sharp tone in opposition to tax
पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए प्रापर्टी टैक्स और कॉलोनी नियमित कराने को लगाए टैक्स का विरोध तेज होता जा रहा है। सीपीएम पंजाब की ओर से 24 अक्तूबर को पठानकोट में जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर घर-घर जाकर सीपीएम पंजाब की ओर से लोगों को लामबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी की ओर से लेबर शेड से झंडा मार्च निकाला गया जो शहर के विभिन्न बाजारों और गली मोहल्लों से होकर गुजरा। झंडा मार्च में लोगों से टैक्स के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील की गई। इस मौके पर आयोजित बैठक में तहसील प्रधान लाल चंद कटारूचक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नत्था सिंह और मास्टर दलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रापर्टी टैक्स और कॉलोनियों को नियमित करने के नाम पर गरीब परिवारों के ऊपर बोझ लाद दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायतों के मुताबिक रिहायशी घरों का 90 हजार, व्यापारिक संस्थानों के साढ़े 12 लाख प्रति मरला और हर किस्म के निर्माण पर 1.12 लाख रुपये प्रति मरला के हिसाब के रेट तय किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी रेट के मुताबिक प्रत्येक परिवार पर टैक्स लगा दिया गया है जो हर साल बढ़ता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मंत्री और विधायक अपने निजी खर्च घटाने के बजाय लोगों पर टैक्सों का बोझ थोप रहे हैं। उन्होंने बताया कि टैक्सों के विरोध में 24 अक्तूबर को लेबर शेड पठानकोट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद डीसी पठानकोट को मांगपत्र सौंपा जाएगा। लोगों ने जब प्लॉट खरीदे थे तब सरकार को स्टांप ड्यूटी फीस भरी थी जब मकान बनाए तो नक्शा फीस व अन्य फीस जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब लोगों से दोबारा से टैक्स वसूल करना अनुचित है। उन्हाेंने कहा कि सरकार का खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है और सरकार कंगाल हो चुकी है। अब खजाना भरने के लिए लोगों पर जबरदस्ती टैक्स थोपे जा रहे हैं। इस मौके  पर सुभाष शर्मा, शिव कुमार, दलबीर सिंह, हजारी लाल, प्रेम सागर, अवतार सिंह, राम विसाल, वीपी सैनी, समा सिंह और बलदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed