{"_id":"a677f62c17a12ea5df39800d001f3945","slug":"pathankot-under-consideration-prison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट सब जेल में विचाराधीन कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट सब जेल में विचाराधीन कैदी की मौत
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट सब जेल में बुधवार को एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक शिंदा (32) बटाला का रहने वाला था।
गुरदासपुर केंद्रीय जेल से कुछ दिन पहले ही उसे सब जेल में शिफ्ट किया गया था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि कैदी की मौत हृदयगति रुकने से हुई होगी लेकिन जेल प्रशासन इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
जानकारी के अनुसार बटाला पुलिस ने शिंदा को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा था। कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
उसे केंद्रीय जेल गुरदासपुर में रखा गया था। वहां कैदियों की संख्या बढ़ने पर उसे कुछ कैदियों के साथ कुछ दिनों पहले पठानकोट सब जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
बुधवार सुबह जब जेलकर्मी बैरकों में बंद कैदियों की गिनती करने पहुंचे तो शिंदा बेसुध हालत में पड़ा था।
उसे तुरंत सिविल अस्पताल पठानकोट ले जाया गया जहां पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कैदी की मौत की जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई। सब जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट दविंद्र सिंह ने बताया कि कहा कि सुबह गिनती के समय शिंदा बेसुध हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि जेल के भीतर कोई घटना नहीं हुई है।
मौका मुआयना के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी आए थे। उन्होंने संभावना जताई कि हृदयगति रुकने से मौत हुई होगी।