{"_id":"c9a2c7b08f61e8e6188611be6d7f0e90","slug":"pathankot-tibri-cantt-search-operation-again-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिबड़ी कैंट के पास फिर सर्च आपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिबड़ी कैंट के पास फिर सर्च आपरेशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 09 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर के तिबड़ी कैंट के निकट क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों की ओर से फिर से सर्च आपरेशन शुरू करके संदिग्ध आतंकियों की तलाश की गई।
हालांकि शाम तक आपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध काबू नहीं आया। दूसरी तरफ आज सुबह यह चर्चा भी फैल गई संदिग्ध आतंकी तिबड़ी के सरकारी स्कूल में दाखिल हो गए हैं तथा वहां खाना भी खाया था। बाद में यह चर्चा बेबुनियाद ही साबित हुई।
इसके बावजूद सुरक्षा बलों ने आपरेशन जारी रखा। सर्च अभियान के दौरान आईजी बार्डर रेंज लोक नाथ आंगरा भी विशेष रूप से पहुंचे। उनके अलावा एसएसपी गुरदासपुर गुरप्रीत सिंह तूर, ब्रिगेडियर वीके त्रिपाठी, स्वैट टीम के इंचार्ज भी मौजूद थे।
सुरक्षा बलों की ओर से आज सठियाली पुल के आगे तिबड़ी जाते रास्ते में गन्ने के खेतों की तलाशी ली गई। गांव तिबड़ी के अलावा गुंजियां गांव के खेतों के अलावा इमारतों की तलाशी भी ली गई लेकिन कुछ हासिल नही हुआ।
विज्ञापन
जिस प्रकार तीन दिन सर्च आपरेशन चलाने के बाद शुक्रवार दोपहर यह आपरेशन अचानक रोक दिया गया था तथा आज सुबह फिर से अभियान शुरु किया गया उससे आम लोगों में यह चर्चा बनी हुई है कि आखिर इस क्षेत्र में संदिग्ध हैं या नही।
एसएसपी गुरदासपुर गुरप्रीत सिंह तूर का कहना है कि शुक्रवार आपरेशन समाप्त नहीं हुआ बल्कि इसे रोका गया था। आज फिर से तिबड़ी कैंट के पिछले हिस्से में सर्च शुरु की गई जो देर शाम तक जारी था। गांव झूमर में चल रहे सर्च ऑपरेशन में कुछ हाथ नहीं लगा है।