फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, resignation, three, candidate, post

तीन सदस्यों ने दिया पद से इस्तीफा

Sat, 31 Oct 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट Updated Sat, 31 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा सिंह सभा सर्राइं मोहल्ला एवं गुरु अर्जुन देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधन कमेटी की ओर से फंड का दुरुपयोग करना, समय पर चुनाव ना करवाना और गुरुद्वारा सिंह सभा सर्राइं मोहल्ला एवं गुरु अर्जुन देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बढ़ रहे राजनीतिक माहौल के कारण शनिवार को कमेटी सात सदस्यों में से तीन ने अपने पद और सदस्यता से इस्तीफे दे दिए।
विज्ञापन


 इस्तीफा देने वालों में उपप्रधान सर्वध्यान सिंह बेदी, मेंबर जतिंद्र सिंह एवं गुरचरण कौर मेहता शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुद्वारा एवं स्कूल की प्रबंधन कमेटी के प्रधान एवं अन्य मेंबर नशीले पदार्थों क ा सेवन करते हैं। इससे सिखा सिद्धांतों को लगातार ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने अपने पदों के साथ-साथ सदस्यता से भी इस्तीफे दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से कमेटी का चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन गुरुद्वारा एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी उनके इस सुझाव को मान नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण सभी सदस्यों ने संयुक्त बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने इस्तीफे डीपीआई चंडीगढ़, डीओ गुरदासपुर, गुरु अर्जुन देव स्कूल प्रबंधन के प्रधान, सीईओ जालंधर, डीसी पठानकोट, प्रधान एसजीपीसी अमृतसर एवं समूह संगत को भेज दिए हैं।


उन्होंने मांग की कि एक सप्ताह के अंदर गुरुद्वारा एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी के चुनाव करवाए जाएं और उन मेंबरों को लिया जाएं जो अमृतधारी हों और सिख धर्म के नियमों का पालना करते हों। गुरुद्वारा सिंह सभा सर्राइं मोहल्ला के प्रधान हरदीप सिंह माकन ने इस्तीफा देने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed