{"_id":"6577a8344adad42fb3ae37a12e9ff298","slug":"pathankot-krishna-found-never-death-shock-aunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कृष्णा का सुराग, सदमे में बुआ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कृष्णा का सुराग, सदमे में बुआ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस दिन पहले बटाला से सात अपहरणकर्ताओं ने पांच साल के कृष्णा का अपहरण कर लिया था। वह जिंदा है या उसकी मौत हो चुकी है इस बात का पता नहीं चल पाया है।
अपहरणकर्ताओं ने स्वीकार किया था कि उन्होंने कृष्णा को धारीवाल की नहर में फेंक दिया था लेकिन अब तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। इसी सदमे में बुधवार को कृष्णा की बुआ ने दम तोड़ दिया।
बुधवार सुबह छह बजे कृष्णा की बुआ प्रवीन भाटिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई। कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई।
प्रवीन भाटिया के भाई व कृष्णा के चाचा नरिंदर भाटिया ने बताया कि जिस दिन से कृष्णा को नहर में फेंकने का समाचार मिला है।
उस दिन से सारा परिवार सदमे में था लेकिन कृष्णा की बुआ को गहरा सदमा लगा था। वह हर वक्त उसे पुकारती रहती थी। कृष्णा की गुमशुदगी के सदमे से ही प्रवीन की मौत हुई है।