फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, gurdaspur, pandher, sugarcane, foot print, found

गुरदासपुर के गांव पंधेर में गन्ने के खेतों से मिले फुट प्रिंट

Thu, 07 Jan 2016 10:19 PM IST
हितेन्द्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट
हितेन्द्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 07 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
pathankot, gurdaspur, pandher, sugarcane, foot print, found
गुरदासपुर मुकेरियां रोड पर पड़ते गांव पंधेर में गन्ने के खेतों में बुधवार को दिखे संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर वीरवार को पूरा दिन सेना और पुलिस का सर्च आपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन


सेना के अधिकारी चश्मदीद सतनाम सिंह को साथ ले जाकर उस गन्ने के खेत में गए जहां पर संदिग्ध को देखा गया था। वहां उन्हें फुट प्रिंट भी मिले हैं। पूरा दिन एक चॉपर उस जगह के ऊपर निगरानी करता रहा।
विज्ञापन


फुट प्रिंट मिलने के बाद सेना डाग स्कवाड के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने स्निफर डॉग के साथ संदिग्ध लोगों की जानकारी हासिल की। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर वह ज्यादा दूर तक स्निफर डॉग के साथ नहीं जा सके। वहीं चॉपर के जरिए कुछ संदिग्ध चिन्हित भी किए गए, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी उच्चाधिकारी ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्तरबंद गाड़ियों को भी बुलाया    
सेना और पुलिस की ओर से चलाए गए संयुक्त सर्च आपरेशन के चलते गन्ने के खेतों में जांच के लिए सुबह दो बख्तरबंद गाड़ियां भी बुलाई गई। हालांकि देर शाम तक उन्हें इस्तेमाल में नहीं लाया गया।

स्वैट टीम भी मौके पर पहुंची
सूचना मिलने के बाद स्वैट टीम भी मौके पर पहुंची। पहले कहा जा रहा था कि उन्हें इस सर्च आपरेशन के लिए खेतों में भेजा जाएगा, लेकिन शाम तक उन्हें भी इस आपरेशन के लिए आगे नहीं आने दिया गया। शाम करीब चार बजे आस पास के घरों में रहने वाले लोगों को सख्ती से घरों में चले जाने को कहा गया।


बीएसएफ हेडक्वार्टर की सुरक्षा कड़ी
गुरदासपुर सिविल लाइन में स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ कैंप के चारों तरफ बीएसएफ के जवान बुधवार रात से ही तैनात कर दिए गए हैं और सुरक्षा के तहत पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed