{"_id":"f193711f0b924512b07c09acd569f831","slug":"pathankot-fraud-sale-purchase-sarpanch-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी पर सरपंच नपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी पर सरपंच नपा
अमर उजाला, शाहपुरकंडी (पठानकोट)
Updated Tue, 10 Jun 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुरकंडी पुलिस ने जमीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने के आरोप में गांव छन्नी मौआणा के भाजपा सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। सरपंच पर 8.20 लाख रुपये में दो कनाल जमीन का सौदा कर एक कनाल की रजिस्ट्री कराने का आरोप है।
शाहपुरकंडी के एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि गांव अखवाना के सरपंच राजेंद्र सिंह पुत्र रघुबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसने गांव छन्नी मऔणा के भाजपा समर्थित सरपंच ठाकुर नीलम सिंह रंजू के साथ दो कनाल जमीन का सौदा 8.20 लाख रुपये में किया था।
तय सौदे के मुताबिक उन्होंने 8.20 लाख रुपये नीलम सिंह को दिए। पैसे की अदायगी करने के बावजूद उन्हें आधी जमीन की रजिस्ट्री करके दी गई और बाकी बाद में करने के लिए कहा गया।
राजेंद्र सिंह का आरोप है कि नीलम सिंह रंजू ने उनसे छह लाख रुपये और लिए थे। काफी समय तक जमीन की रजिस्ट्री न कराके देने और छह लाख रुपये नहीं लौटाने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
मामले की जांच के बाद शाहपुरकंडी पुलिस थाने में नीलम सिंह रंजू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।