{"_id":"46a573ff063292cc9129a37eac536f3e","slug":"pathankot-financial-problem-strapped-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 11 Jan 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल मलेरिया रेडिकेशन प्रोग्राम के तहत काम करने वाले लोगों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ कर्मचारियों में रोष है।
मल्टीपर्पज हेल्थ इंप्लाइज यूनियन के प्रधान बलराज सिंह, मल्टीपर्पज हेल्थ इंप्लाइज यूनियन पंजाब के कमेटी मेंबर अविनाश शर्मा और उपप्रधान भूपिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि सेहत विभाग, पठानकोट में भ्रष्टाचार का बोलवाला है। छोटा जिला होने के बावजूद इसके तीन ब्लॉकों में काम कर रहे कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-2013 की जीपीएफ स्टेटमेंट की जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। लंबे समय से मेडिकल बिल समेत कई अन्य बिलों की भी अदायगी नहीं की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पे-कमीशन का 30 प्रतिशत बकाया का भुगतान भी कर्मचारियों को नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उन्हें वेतन नहीं मिला तो पल्स पोलियों की रिपोर्टों का बहिष्कार किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार से 20-20 सालों से विभाग में कार्य कर रहीं एएनएम के लिए जा रहे टेस्टों को खारिज करने की मांग की। इस मौके पर जसप्रीत सिंह, राजकुमार,रामेश्वर सिंह, कुलविंद्र सिंह, राजिंद्र कुमार, रूपलाल मौजूद थे।