{"_id":"73d6d43877ba1e562719cf6d537426b4","slug":"pathankot-attack-shoes-buisnessman-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता व्यापारी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता व्यापारी पर जानलेवा हमला
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 23 May 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रीतनगर में वीरवार रात जज्गी व शम्मी सैनी दोनों निवासी प्रीतनगर, बाबा निवासी घरथौली मोहल्ला और मरिंडा निवासी रामपुरा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पंकज जनरल शूज स्टोर के मालिक अरुण कुमार और उसके भाइयों पर हमला कर दिया।
हमलावर दुकान में पड़े करीब 40 हजार रुपये और चार तोले की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया गया वहां से उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान अरुण कुमार, संजीव और प्रवीन तीनों निवासी प्रीत नगर के रुप में हुई।
घायलों के परिजनों ने बताया कि यह चारों हमलावर पहले कार से उनकी दुकान पर आए तो अरुण ने उन्हें अपनी कार को थोड़ा साइड में लगाने के लिए कहा। इतनी सी बात को लेकर उनमें बहस हो गई और बात हाथापाई तक जा पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान हमलावरों ने दुकान में पड़े 40 हजार रुपये और अरुण के गले में पड़ी चार तोले की चेन छीन ली और फरार हो गए। कुछ ही मिनटों बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा उसकी दुकान पर आ धमके और तेजधार हथियारों से उनपर हमला कर दिया।
बीचबचाव करने पहुंचे अरुण के भाई संजीव व प्रवीन को भी घायल कर दिया गया। जाते-जाते दुकान पर पथराव भी करने लगे। घटना के तुरंत बाद सभी मौके से फरार हो गए। परिजनों की ओर से थाना डिविजन नंबर 2 में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।