फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, accident, seven, injured

अनियंत्रित कार ऑटो, बाइक, साइकिल से टकराई, सात घायल

Sat, 31 Oct 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट Updated Sat, 31 Oct 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 10 बजे गुरदासपुर रोड स्थित सैनिक गुरुद्वारा के समक्ष पठानकोट से अमृतसर जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर ऑटो, मोटरसाइकिल व साइकिल से जा टकराई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 1 के एसएचओ विपिन कुमार ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


घायलों की पहचान हरपाल निवासी अमृतसर, आटो चालक जोध सिंह निवासी आसोबनो (सुजानपुर), रजिंद्र कुमार, उसकी पत्नी सीमा व बेटी आंचल निवासी जी वेस्ट पठानकोट, रजनीश राणा पुत्र प्रधान बहादुर निवासी सुजानपुर व ज्योति पुत्री शीतल दास निवासी कोठी पंडता दी के रूप में हुई है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर एक के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed