{"_id":"b2210bf8931925f366e92c8598f56981","slug":"pathankot-absence-indignation-against-dealers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर व्यापारियों में रोष
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 23 Feb 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण विभाग के एक्सईएन संदीप बहल के खिलाफ दो माह बाद भी कोई कार्रवाई न होने से व्यापारियों में रोष है। रविवार को जिले की विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर संदीप बहल के खिलाफ पोल्यूशन बोर्ड से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सख्त विरोध किए जाने के कारण प्रदूषण विभाग ने एक्सईएन संदीप बहल का तबादला कर दिया था लेकिन दो माह का समय बीत जाने के बावजूद अब तक उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
व्यापारियों ने मांग उठाई कि एक्सईएन संदीप बहल के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाए और उसे सस्पेंड किया जाए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच प्रदूषण बोर्ड के चीफ इंजीनियर करुनेज गर्ग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
गर्ग मामले की जांच करने और व्यापारियों से बयान के लिए 24 फरवरी को 11 बजे माधोपुर पहुंचेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल पठानकोट से राजेश शर्मा, हलवाई एसोसिएशन से ऋषि अरोड़ा, होटल एसोसिएशन से राकेश ओहल, नितिन लाडी, सुभाष, क्रेशर एसोसिएशन के साहब सिंह साबा, पट्ठा एसोसिएशन के विपिन महाजन, पंकज महाजन, कार्तिक बडेहरा, लीगल एडवाईजर एडवोकेट कुलभूषण मन्हास मौजूद थे।