{"_id":"4a6dd61623b9a2238814f31b71c5c397","slug":"nia-search-sp-house-friends-gurdaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने खंगाला एसपी और उनके साथियों का घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए ने खंगाला एसपी और उनके साथियों का घर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए की टीम वीरवार सुबह पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद शक के घेरे में आए एसपी सलविंदर सिंह, उनके दोस्त राजेश वर्मा समेत कुक मदन गोपाल के घर पहुंची और तलाशी ली। एसपी सलविंदर सिंह के रेलवे रोड स्थित सरकारी आवास की चेकिंग के दौरान टीम की ओर से कुछ सामान भी कब्जे में लिया गया।
पठानकोट में हुए आंतकी हमले के बाद संदेह के घेरे में आए एसपी सलविंदर सिंह का बुधवार को लाई डिटेक्टर टेस्ट पूरा होने के बाद एनआईए की जानकारी में इजाफा हुआ है। टेस्ट के बाद ही एनआईए की टीम वीरवार सुबह सलविंदर सिंह के दोस्त राजेश वर्मा के घर पहुंची और घंटों पूछताछ की। साथ ही घर को अच्छी तरह खंगाला गया।
वहीं सुबह करीब नौ बजे एनआईए की दूसरी टीम गुरदासपुर के रेलवे रोड स्थित सलविंदर सिंह के सरकारी आवास पर पहुंची। वह बंद पड़ा था वहां जाकर भी कोने-कोने की पड़ताल की गई। पड़ताल के बाद टीम एक बैग हाथों में लिए बाहर निकली। बैग को सील किया गया था। टीम ने बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
एनआईए टीम ने एसपी सलविंदर सिंह के कुक मदन गोपाल के घर पर भी दबिश दी। यह पूरा क्रम घंटों तक चलता रहा। तीनों घरों की चेकिंग करने के बाद एनआईए की एक टीम राजेश वर्मा की पुराना बाजार स्थित दुकान पर भी पहुंची और दुकान की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान टीमों के साथ पंजाब पुलिस के कर्मचारी भी थे।
एनआईए की टीम के हाथ लगे खास सबूत
पठानकोट के एयरबेस पर हमले के बाद में संदेह के घेरे में आए एसपी सलविंदर सिंह के लाई डिटेक्टर टेस्ट के एक दम बाद जिस तरह से एनआईए टीम ने सलविंदर सिंह उनके कुक मदन और दोस्त राजेश वर्मा के घरों पर दबिश दी है। इससे लगता है कि लाई डिटेक्टर टेस्ट में सलविंदर सिंह की ओर से कुछ खास खुलासे किए गए हैं। एनआईए की टीम ने इस बारे में चुप्पी साधी हुई है।