{"_id":"87a6505866dd8755c84cf4b73a345297","slug":"married-sold-the-land-case-woman-s-husband-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाई और बेच दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी रचाई और बेच दी जमीन
पठानकोट।
Updated Thu, 17 Apr 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहित शख्स ने धोखे से दूसरी शादी रचाई और दूसरी पत्ती के नाम दर्ज जमीन बेचकर फरार हो गया। मामले में पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी फतेहगढ़ के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी बताया जाता है।
फ्रोफेसर कालोनी निवासी रेखा छाबड़ा ने एडीजीपी क्राइम पंजाब से शिकायत की थी कि उसकी शादी दो नवंबर 2008 को मंडी गोबिंदगढ़ निवासी पलविंद्र कुमार के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद वे पति-पत्नी के तौर पर तरह रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पलविंद्र कुमार ने धोखे से उसका 12 मरले का प्लाट बेच दिया। इसके अलावा उसने शादी में मायका से मिले गहने भी बेच डाले।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पलविंद्र ने सुनीता नामक महिला के साथ पहले ही शादी कर रखी थी। अपने आप को अविवाहित बताकर उसके साथ धोखे से दूसरी शादी रचाई। शिकायत की डीएसपी (हेडक्वार्टर) रणजीत सिंह और वूमेन सेल के एएसआई सुखदेव राज की जांच के बाद पलविंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में थाना डिवीजन नं.2 में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।