{"_id":"309c38fa393405a8f049a36bf8fe50d4","slug":"man-s-body-was-found-covered-in-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लथपथ युवक का शव मिला
अमर उजाला,पठानकाेट
Updated Mon, 16 Dec 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। कस्बा अलीवाल पुलिस को गांव ठठा और गांव पिंडी के बीच मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह गांव सोहल के पास खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने घटनास्थल की जांचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की जानकारी पुलिस को मुख्य सड़क पर सैर कर रहे ग्रामीणों ने दी थी। पुलिस ने शव की हालत देखकर क त्ल की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोग गांव सोहल के निकट सैर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में लहू से लथपथ एक लाश देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना अलीवाल को फोन पर दी। सूचना पर थाना अलीवाल के प्रभारी सुखपाल सिंह गोराया भारी पुलिस पारटी समेत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जब युवक के शव की जांच की तो उसके शरीर पर कई जख्म और अन्य चोटों के निशान मिले। पुलिस ने आशंका जताई कि युवक से बुरी तरह मारपीट करने के बाद उसकी हत्या की गई है।
एसएचओ सुखपाल सिंह गोराया ने बताया कि पुलिस इस मामले के संबंध में विभिन्न थ्योरियों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान अमृतपाल सिंह 36 सुपुत्र संतोख सिंह वासी गांव सोहल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और बारीकी से छानबीन कर रही है।