{"_id":"97f85affeb5fc41e38282abccafae322","slug":"kejriwal-road-show-sucha-flowers-welcome-party-common-man-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के रोड शो में उमड़े सुच्चा समर्थक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के रोड शो में उमड़े सुच्चा समर्थक
पठानकोट ।
Updated Sat, 12 Apr 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान पार्टी के नेता अपने रंग में नजर आए। उन्होंने माहौल को आम आदमी पार्टी के पक्ष में करने का दंभ भरा। नेताओं के इस उत्साह का असर पार्टी के उम्मीदवार सुच्चा सिंह छोटेपुर समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी साफ नजर आया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने विपछी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया।
गुरदासपुर हल्के के प्रत्याशी सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी इस बीच के समर्थकों और कार्यकर्ताओं तथा आम वोटरों का हौसला बढ़ाया। विश्वास जताया कि यदि यही उत्साह मतदान के दौरान बना रहा तो उनकी जीत तय है। केजरीवाल का काफिला काठ के पुल से शहर में प्रवेश किया। रोड शो का कारवां रेलवे रोड, बस स्टैंड, वाल्मिकी चौक, गांधी चौक और ढांगू रोड से गुजरा।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के पास पैसे की ताकत भले न हो, लेकिन पार्टी के पास लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की ताकत है। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि समर्थकों का अपार समर्थन उनके लिए सुखद संकेत है। जनता ने यदि उन पर भरोसा जताया तो वे उम्मीदों पर जरूर खरा उतरेंगे।