फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   in village naushera like bomb found

गांव नौशहरा नलबंदा में रोशनी वाले बम का खोल मिला

Fri, 15 Jan 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 15 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
in village naushera like bomb found
शहर से जुड़े गांव नौशहरा नलबंदा में वीरवार की शाम बमनुमा वस्तु देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गांववासियों ने तुरंत इसकी जानकारी 181 नंबर पर फोन करके दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और बमनुमा वस्तु को कब्जे में ले लिया। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि रोशनी के लिए ब्लास्ट किए जाने वाले बम का खोल है। मामले की जांच की जा रही है।

गांव निवासी प्रेम चंद वीरवार की देर शाम पशुओं को चारा डालने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसने बमनुमा वस्तु पड़ी देखी। इस पर उसने गांवों वालों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना 181 नंबर पर दी गई। गांव में मिली संदिग्ध वस्तु को एयरफोर्स आतंकी हमले के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। गांव नौशहरा नलबंदा उस स्थान से अधिक दूरी पर नहीं है, जहां आतंकियाें ने एसपी सलंविदर सिंह की गाड़ी को छोड़ा था। इस वस्तु को एयर बेस आतंकी हमले के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

यह गांव एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट की दीवार से भी कुछ ही दूरी पर स्थित है। थाना प्रभारी सदर गुरविंदर सिंह ने बताया बरामद की गई वस्तु रोशनी के लिए ब्लास्ट करने वाले बम का खोल है। मामले की जांच की जा रही है। यह यहां कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed