फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Gurdaspur seat, compete, thirteen, nominations, election

गुरदासपुर सीट पर मुकाबला तेरह सूरमाओं में

Sat, 12 Apr 2014 10:49 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Sat, 12 Apr 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
 Gurdaspur seat, compete, thirteen, nominations, election
गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से अब 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। अब मुकाबला इन्हीं उम्मीदवारों के बीच होना है। शनिवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी गुरादासपुर डा. अभिनव त्रिखा ने बताया कि नौ अप्रैल तक 21 उम्मीदवारों द्वारा 26 नामांकन दाखिल किए गए थे। कागजों की जांच पड़ताल के दौरान पांच उम्मीदवारों के कागज रद हो गए । उम्मीदवार ममता के अलावा जोगिंदर कुमार और जसबीर सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि अब गुरादसपुर लोकसभा हलके के चुनाव मैदान में भाजपा के विनोद खन्ना, कांग्रेस पार्टी के प्रताप सिंह बाजवा, बहुजन समाज पार्टी के सुखविंदर सिंह, सीपीआई के वरिंदर सिंह, आम आदमी पार्टी के सुच्चा सिंह छोटेपुर, मेघ देशम पार्टी की संतोेष कुमारी, भारतीय गांव ताज दल के गुरमीत सिंह  बख्तपुरा, सर्वजन समाज पार्टी के पीटर मसीह शामिल हैं। इसके  अलावा आजाद उम्मीदवारों में अमित मसीह, सिकंदर सिंह, मुकेश और रोहित मैंगी ही शेष रह गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन समेत चुनावों से संबंधित अन्य विषयों से जुड़ी 58 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 51 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। जबकि सात पर कारवाई जारी है। 58 शिकायतों में 13 शिकायतें आचार संहिता के उल्लंघना, 26 शिकायतें कर्मचारियों के खिलाफ और 19 अन्य शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारह मुकदमे दर्ज
डा. त्रिखा ने बताया कि चुनाव के दौरान नशे के उपयोग पर सख्ती से पाबंदी के लिए एक्साइज विभाग की टीम ने नाजायज शराब पकड़ी।  इससे संबंधी अब तक 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुराना शाला के सरकारी स्कूल की इमारत पर चुनाव प्रचार का होर्डिंग लगाने वाले के खिलाफ भी पर्चा दर्ज किया गया है।

दलों को नोटिस
चुनाव आयोग की हिदायतों की उल्लंघन के मामले में अब तक कारण बताओ 10 नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें से आम आदमी पार्टी को 1, कांग्रेस 2, शिअद को 2 और भारतीय जनता पार्टी को पांच नोेटिस भेजे गए हैं। डा. त्रिखा ने बताया कि कारण बताओ नोटिस से संबंधित जो जवाब प्राप्त हुए हैं वह संतोषजनक नहीं हैं। मामले में अगली कार्रवाई चुनाव आयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed