{"_id":"869810924ec870e61e27ff4ac58f78c6","slug":"gurdaspur-rahul-gandhi-statement-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के बयान पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के बयान पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Fri, 31 Jan 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1984 के दंगों के संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान के विरोध में यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह लाडी की अध्यक्षता में पुतला फूंककर रोष जताया गया।
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हमेशा 1984 के दंगों की जिम्मेदारी स्वीकार करने से भाग रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन नेताओं के नाम अपने मुख से सार्वजनिक करें और स्पष्ट करें कि अब तक उनकी सरकार ने इनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा करने की मांग वाले राहुल गांधी यह भूल गए हैं कि मोदी ने गुजराज में हुए दंगों की जांच करवाई और 131 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा साथ ही 10 लोगों को मौत की सजा दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही इन दंगों में एक मंत्री को 28 वर्ष की कैद हुई जबकि 1984 के दंगों के दौरान मारे गए 12 हजार बेकसूर बच्चों, महिलाओं और सिखों के परिवारों को इंसाफ दिलवाने की बजाय कांग्रेस ने आरोपियों को पद देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि जब तक इन आरोपियों को मौत की सजा नहीं होती सिख कौम व देशवासी कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान जिले भर से हजारों की संख्या में यूथ नेताओं ने शिरकत की और कांग्रेस के खिलाफ रोष जताया।
प्रदर्शन में श्री हरगोबिंदपुर से मुख्य संसदीय सचिव देशराज धुग्गा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त चेयरमैन रविकरण सिंह काहलों, सुखजिंद्र सिंह सोनू लंगाह, अमरजोत सिंह बबेहाली, सुखबीर सिंह वाहला, गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर, तरलोक सिंह बाठ, हरदेव सिंह रियाड़, तरलोक सिंह डुगरी, तरसेम सिंह चंद्रभान, कंवलप्रीत सिंह काकी, वजीर सिंह लाली, कश्मीर सिंह बरियार, रतन सिंह जफरवाल, अजीत सिंह राणा राएचक्क, नरिन्द्र सिंह सेखवां, महिन्द्रपाल सिंह कौंटा मौजूद थे।