फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Gurdaspur, Civil hospital, dispensary, currunt, patient

अस्पताल में मरीजों को लगा करेंट

Fri, 18 Jul 2014 10:11 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Fri, 18 Jul 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur, Civil hospital, dispensary, currunt, patient
सिविल अस्पताल में डिस्पेंसरी के बाहर शेड को बड़ा करने के निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के कारण वहां मौजूद कई लोगों को करेंट लग गया।
विज्ञापन


उन्हें तुरंत आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया लेकिन उचित उपचार न मिलने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। एक युवक ने उन्हें मिट्टी में दबाकर उपचार का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहा।

जानकारी के अनुसार नीतू पत्नी तरलोक सिंह निवासी दीनानगर, मलकीत मसीह पुत्र जीत मसीह निवासी भुम्बली और आस कौर समेत कई लोग डिस्पेंसरी से दवा ले रहे थे।

इसी स्थान पर शेड के निर्माण के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग मशीन की तार कई स्थानों से टूटी होने के कारण एक महिला का पैर उससे छू गया और उसे करेंट लग गया।
विज्ञापन


उसके साथ-साथ कई और लोग भी करेंट की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलने पर भी न तो कोई स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही घायलों को उचित उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देखकर वेल्डिंग करने वाला भी मौके से फरार हो गया। आपातकालीन वार्ड में तैनात डाक्टर सिमरनजीत कौर का कहना है कि वार्ड में बेड की कमी के  कारण उन्हें लेटाया नहीं जा सका लेकिन उपचार में लापरवाही नहीं बरती गई।

गुरदासपुर के सिविल सर्जन डा. रजिंदर सूद का कहना है कि यह हादसा अचानक हुआ। उस समय गुरदासपुर सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. सुधीर अदालत गए हुए थे। हादसे की जांच के लिए उन्हें कह दिया गया है।


उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद दो मेडिकल विशेषज्ञों को भी हादसे का शिकार हुए लोगों की देखभाल करने के आदेश दिए थे। सभी की हालत बिल्कुल ठीक थी। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार है उसे खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed