फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   five years, Bajwa, 18 crore 29 lakh 24 thousand 57, Gurdaspur, Congress

पांच साल में तीनगुना अमीर हुए बाजवा

Fri, 04 Apr 2014 10:57 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Fri, 04 Apr 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
five years, Bajwa, 18 crore 29 lakh 24 thousand 57, Gurdaspur, Congress
गुरदासपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की संपत्ति पांच साल में करीब तीन गुना बढ़ गई। व इस समय कुल 18 करोड़ 29 लाख 24 हजार 57 रुपये की संपत्ति के मालिक है। जबकि उनकी पत्नी चरणजीत कौर के  पास भी करीब छह करोड़ 61 लाख 44 हजार 982 रुपये की संपति है। प्रताप सिंह बाजवा की ओर से नामांकन के साथ दाखिल अपने  संपत्ति के ब्यौरे से साफ जाहिर है कि पिछले पांच सालों में बाजवा की हैसियत में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


पांच साल पहले उन्होंने अपनी संपत्ति 7 करोड़ 7 लाख 21 हजार 289 दर्शायी थी। इससे पहले 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने  काहनुवान हलके से अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया था। उस वक्त अपनी कुल संपत्ति 8 करोड़ 24 लाख 49 हजार 450 रुपये दिखाई थी। इसमें से उन्होंने 39 लाख 50 हजार की देनदारी बताई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर नामांकण पत्र जमा करने के दौरान उन्होंने अपने पास तीन लाख रुपये नगद, विभिन्न बैंकों में जमा राशी 20 लाख 99 हजार 057 रुपये, 50 हजार के पीसीबी रियल अस्टेट के शेयर, 54 लाख की एनसीसी सेविंग व पौने 6 लाख के जेवर दर्शाए है। इसके अलावा उनके पास दो कारें, जिनमें एक लाख रुपये की एसटीम तथा 8 लाख रुपये की इनोवा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने सवा तीन करोड़ का कर्ज पीसीबी रियल अस्टेट से ले रखा है। जबकि उन्हें जमीन बेचने पर 70 लाख का चेक अभी आना बाकी है। इस प्रकार उनकी संपति कुल 4,78,24,057 रुपए बनती है। बाजवा के पास करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की 6 एकड़ कृषि भूमि गांव कोट टोडर मल (गुरदासपुर), एक करोड़ 56 लाख रुपए की छह एकड़ दो कनाल जमीन पैतृक गांव कादियां, 25 लाख रुपये की 3 एकड़ जमीन कोट टोड़र मल (गुरदासपुर) में है।

दूसरी ओर 50 लाख की 2 कनाल गैर कृषि जमीन कादियां तथा सैक्टर आठ चंडीगढ़ में 10 करोड़ का घर है। इस प्रकार इनके पास कुल 13 करोड़ 51 लाख रुपए की स्थाई संपति है। प्रताप सिंह बाजवा ने 2012-13 में कुल 7 लाख 71 हजार 040 रुपए का इंकम टैक्स भरा था।  
                            
पत्नी भी करोड़ों की मालकिन
 प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी व कादियां हलके की विधायक चरणजीत कौर बाजवा के पास कुल 50 हजार रुपये नगद, बैंकों में जमा राशि 41 लाख 34 हजार 982 रुपये, डेढ़ लाख के पीसीबी शेयर, 54 लाख रुपये के एनएससी पोस्टल (8 लाख की अभी अदायगी), एक करोड़ 78 लाख रुपये का लोन, 20 लाख (700 ग्राम) के सोने चांदी के जेवर तथा दो लाख की डायमेंड की ज्वेलरी है।


उनके पास एक 18 लाख की टवेरा फारच्यूनर कार भी है। उनके पास कुल तीन करोड़ 15 लाख, 34 हजार, 982 की अस्थाई संपति है। नके नाम 60 लाख रुपये की 73 कनाल 18.5 मरले कृषि भूमि मानसा व 11 लाख 10 हजार रुपये की भूमि दिल्ली में है। वहीं 2 करोड़ का घर सैक्टर आठ चंडीगढ़ तथा 75 लाख रुपये का घर सेक्टर 21 सी चंडीगढ़ में है। इतना ही नहीं उनके पास छह करोड़ 61 लाख 44 हजार 982 रुपये की स्थाई संपति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed