फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Fight on dirt, father - son shot flew

गंदगी पर झगड़ा, बाप-बेटे को गोली से उड़ाया

Tue, 08 Oct 2013 10:43 PM IST
बटाला
बटाला Updated Tue, 08 Oct 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
कस्बा डेरा बाबा नानक के गांव काहलांवाली में मंगलवार दोपहर को गंदगी के ढेर को लेकर उपजे विवाद में एक गुट ने बाप-बेटे को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस झगड़े में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। झगड़े की वजह पुरानी चुनावी रंजिश भी बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव काहलांवाली के रहने वाला योद्धा सिंह पुत्र भगवान सिंह के घर के बाहर एक मरला जमीन में गंदगी का ढेर लगा हुआ था। सोमवार को इस गंदगी के ढेर को लेकर योद्धा सिंह और उसके पिता भगवान सिंह का अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था। इस संबंध में पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत भी की थी और पुलिस ने दूसरे पक्ष से पूछताछ भी की थी।  मंगलवार दोपहर को गांव में जैसे ही दोनाें बाप-बेटा दूसरे गुट को दिखे तो उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोलियां योद्धा सिंह और भगवान सिंह के पेट में लगीं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका रिश्तेदार किंदा वासी गांव काहलांवाली गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब पुलिस शवों को सिविल अस्पताल डेरा बाबा नानक ले जाने लगी तो परिजनों ने विरोध जताया। परिजनों का कहना था कि जब तब मामला दर्ज नहीं होता तब तक शवाें को नहीं ले जाने दिया जाएगा। पुलिस ने शवों को बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां पर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।


डेरा बाबा नानक के डीएसपी गुरमीत सिंह चीमा ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के बयानों पर पुलिस एक महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed