फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Enter the prescription was not canceled, so I'll go to jail: Salaria

दर्ज पर्चे रद्द नहीं हुए तो मैं जेल जाऊंगा : सलारिया

Sat, 26 Oct 2013 10:39 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sat, 26 Oct 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं उद्योगपति स्वर्ण सलारिया ने क्रशर मालिकों को आश्वासन दिया है कि क्रशरों पर दर्ज पर्चे रद्द करवाए जाएंगे, यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सबसे पहले जेल जाएंगे। उन्होंने सीधे तौर पर क्रशर मालिकों की इस जंग में कूदते हुए कहा कि यह जंग अब क्रशर मालिकों की नहीं बल्कि इस इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्येक परिवार की है और इन परिवारों के साथ वे धक्काशाही नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


सलारिया ने शनिवार को नंगलभूर अड्डे के पास पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठे क्रशर मालिकों को समझाया और उनका साथ देने का आश्वासन देेकर यातायात सुचारु करवाया। इससे पहले क्रशर मालिकों ने करीब ढाई घंटे तक रोड जाम रखा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम के दौरान क्रशर एसोसिएशन ने हिमाचल से आ रहे रेत-बजरी से भरे वाहनों को आगे जाने नहीं दिया। क्रशर एसोसिएशन ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन ने स्वर्ण सलारिया को मांगपत्र भी सौंपा। इस अवसर पर प्रधान विजय पासी, साहब सिंह, पंकु महाजन, युद्धवीर सिंह, भानू प्रताप, दलबीर सिंह, जगदीश राज, संजय आनंद, भरत, संजीव कुमार, विपिन कुमार, भान सिंह, फतेह सिंह, नत्था सिंह, सुखविंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अक्तूबर को मिलेंगे डिप्टी सीएम से : सलारिया
स्वर्ण सलारिया ने कहा कि 27 अक्तूबर को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल के साथ 12 बजे बैठक निश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि क्रशर मालिकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा हो जाए। उन्होंने कहा कि जिन खड्डों की बोली हो गई है, उनकी शेष रहती फाइलों की क्लीयरेंस करवा कर वहां पर माइनिंग शुरू करवा दी जाएगी ताकि समस्या का पूर्ण तौर पर हल हो सके।


प्रदर्शन को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश
रोष प्रदर्शन कर रहे क्रशर मालिकों ने कहा कि पूर्व मंत्री रमन भल्ला की ओर से शुक्रवार को एसोसिएशन की ओर से किए गए रोष प्रदर्शन को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश की गई। पहले तो उन्हें लगा कि रमन भल्ला उनके साथ हैं, लेकिन विधायक अश्वनी शर्मा के पहुंचते ही रमन भल्ला ने अपने संबोधन में क्रशर मालिकों की समस्या भूलकर अपने सियासी बाण चलाना शुरू कर दिए। रमन भल्ला को अपने राजनीतिक दांव पेच छोड़कर क्रशर मालिकों की समस्या को केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed