फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Dowry, the husband and father-stranded

दहेज उत्पीड़न में पति और ससुर फंसे

Tue, 22 Oct 2013 10:26 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Tue, 22 Oct 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
Dowry, the husband and father-stranded
सिटी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपी जम्मू निवासी बताए जा रहे हैं। शहर के शास्त्री नगर की गली नं.-चार निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पूनम की शादी जम्मू के गांधी नगर के मोहल्ला वाल्मीकि निवासी कुलदीप के साथ 15 जनवरी, 2012 को हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन एक महीने बाद ही ससुरालियों ने पूनम को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पूनम के ससुरालियों ने दो लाख रुपये दहेज में लाने के लिए मारना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया गया और दो लाख की मांग पूरी होने तक उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  राजकुमार ने बताया कि उनकी हैसियत दो लाख की मांग पूरी करने वाली नहीं थी। इसके बाद 20 हजार रुपये उन्हें दिए।  
विज्ञापन


24 मार्च, 2012 को उनकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर कमरे में बंद कर दिया और बाद में उसे छुड़ाने के लिए पहुंचने पर दो लाख लाने पर ही लौटने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि ससुरालियों ने शादी में दिया दहेज का सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। बाद में लड़की अपने मायके में आ गई।  मामले की शिकायत पर वुमन सेल की जांच के आधार पर थाना डिवीजन नं.1 में कुलदीप और उसके पिता मंगत राम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। दोनों ही आरोपी फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed