फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Do not leave in the middle to TB treatment

टीबी के इलाज को बीच में न छोड़ें

Fri, 01 Nov 2013 10:53 PM IST
गुरदासपुर
गुरदासपुर Updated Fri, 01 Nov 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
Do not leave in the middle to TB treatment
स्थानीय रेडक्रास नशा छुड़ाओ तथा पुनर्वास केंद्र गुरदासपुर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन की देखरेख में टीबी रोग संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जिला टीबी मुक्त प्रोजेक्ट के कोआर्डिनेटर ज्योति बाला विशेष रूप से शामिल हुईं। रोमेश महाजन, इंजीनियर जोगिंदर सिंह नानो वालिया, अनिल कुमार आनंद, काउंसलर ज्योति शर्मा और मुंशीराम ने सेमिनार को संबोधित किया।
विज्ञापन


ज्योति बाला ने कहा कि भारत में हर तीन मिनट बाद तीन लोग टीबी के शिकार होते हैं। इस बीमारी से भयभीत होने के बजाय हमें अपने रोजमर्रा जीवन में सचेत होकर रहना चाहिए। अगर किसी को टीबी की बीमारी हो जाती है तो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त दवाएं प्राप्त करके छह से आठ महीने दवा खाने से इस बीमारी बीमारी से निजात पाई जा सकती है। महाजन ने कहा कि टीबी से ग्रस्त मरीज अगर लगातार दवा नहीं खाता तो उसे एमडीआर टीबी घेर लेती है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि किसी भी तरह के नशे से पीड़ित कोई भी व्यक्ति अपने इलाज के लिए केंद्र सरकार की सहायता से चल रहे रेडक्रास नशा छुड़ाओ केंद्र गुरादसपुर में दाखिल हो सकता है। इंडोर दाखिल मरीज को रोजमर्रा की जिंदगी की सारी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस मौके पर दिलबाग सिंह लाली चीमा, मैडम तेजिंदर कौर, इंदरजीत सिंह बाजवा, कर्मजीत सिंह औजला, करनैल सिंह, रवेल सिंह, मुंशी राम, मैडम कोमलप्रीत कौर और मैडम सरोज बाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed